पूर्वोत्तर में संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज हो रहे स्वस्थ

3,818 नये संक्रमित, 5,468 मरीज हुए स्वस्थ, 58 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 28 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है, जबकि बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, सिक्किम और मिजोरम में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या तीन हजार, 818 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 80 हजार, 866 हो गई है। इनमें सात लाख, 20 हजार, 322 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल पांच हजार, 468 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 47 हजार, 308 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक आठ हजार, 94 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 58 मरीजों की मौत हुई है।

असम में पहली बार दो हजार से कम नये संक्रमित मरीजों की संख्या दर्ज हुई है। राज्य में एक हजार, 523 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख, 644 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 69 हजार, 67 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन हजार, 261 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 25 हजार, 790 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 440 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 37 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 669 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 67 हजार, 986 है जबकि 61 हजार, 38 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 509 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा पांच हजार, 824 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 124 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 485 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 64 हजार, 461 हो गई है। इनमें 60 हजार, 165 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 459 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 788 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 665 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में  462 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 48 हजार, 447 हो गई है जबकि 43 हजार, 70 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 570 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 558 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 819 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 165 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 34 हजार, 932 है जबकि 32 हजार, 270 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 216 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 495 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 167 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 111 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 24 हजार, 961 है। राज्य में कुल 22 हजार, 251 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 73 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार, 523 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 487 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 170 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 20 हजार, 111 हो गई है। इनमें से 17 हजार, 421 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 203 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 137 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 301 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 233 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 324 हो गई है। इनमें से 15 हजार, 40 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि चार हजार, 193 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 91 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *