पूर्वोत्तर में कोरोना के 4,737 नये मरीज

-66 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 27 जून (हि.स.)।  पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने की संख्या प्रतिदिन दर्ज हो रही है। हालांकि मृतकों की संख्या अभी भी प्रतिदिन 50 से अधिक दर्ज हो रही है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या चार हजार, 737 है। इनके साथ संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 77 हजार, 228 हो गई है। इनमें सात लाख, 14 हजार, 854 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कुल पांच हजार, 812 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 52 हजार, नौ मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक आठ हजार, 36 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 66 मरीजों की मौत हुई है।

असम में दो हजार, 640 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 99 हजार, 121 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 65 हजार, 806 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन हजार, 499 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 27 हजार, 565 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 403 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 561 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 67 हजार, 317 है जबकि 60 हजार, 529 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 534 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा पांच हजार, 680 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 108 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 291 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 64 हजार, 156 हो गई है। इनमें 59 हजार, 706 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 390 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 765 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 662 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 505 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 47 हजार, 985 हो गई है जबकि 42 हजार, 500 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 499 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 668 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 817 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 287 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 34 हजार, 767 है जबकि 32 हजार, 54 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 262 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 546 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 167 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

 नगालैंड में 91 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 24 हजार, 850 है। राज्य में कुल 22 हजार, 178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 106 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक हजार, 487 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 487 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 130 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 941 हो गई है। इनमें से 17 हजार, 218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 213 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 170 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 301 मरीजों की मौत हो चुकी है। । पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच  232 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 91 हो गई है। इनमें से 14 हजार, 863 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 309 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि चार हजार, 137 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 91 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *