पूर्वोत्तर में कोरोनाः एक दिन में सर्वाधिक 9,638 मरीज हुए स्वस्थ

5,099 नये संक्रमित, 51 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 26 जून (हि.स.)। कोरोना संक्रमण का प्रभाव पूरे पूर्वोत्तर में अभी भी बरकरार है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक नौ हजार, 638 मरीज स्वस्थ हुए हैं। असम में भी संक्रमण की रफ्तार में कमी आ रही है, इसके बावजूद अभी भी ढाई हजार से अधिक प्रतिदिन नये संक्रमितों की संख्या सामने आ रही है। मृतकों की संख्या में अभी भी प्रतिदिन 50 से अधिक दर्ज हो रही है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 99 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 72 हजार, 491 हो गई है। इनमें सात लाख, नौ हजार, 42 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल नौ हजार, 638 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 53 हजार, 199 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 970 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 मरीजों की मौत हुई है।

असम में दो हजार, 793 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 96 हजार, 481 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 62 हजार, 307 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन हजार, 977 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 28 हजार, 497 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 370 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 585 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 66 हजार, 756 है जबकि 59 हजार, 995 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 83 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा पांच हजार, 668 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 93 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 369 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 63 हजार, 865 हो गई है। इनमें 59 हजार, 316 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 399 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 867 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 659 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 602 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 47 हजार, 480 हो गई है जबकि 42 हजार, एक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 354 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 665 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 814 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सात मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 266 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 34 हजार, 480 है जबकि 31 हजार, 792 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 305 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 523 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 165 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

 नगालैंड में 130 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 24 हजार, 759 है। राज्य में कुल 22 हजार, 72 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक हजार, 508 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 481 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 130 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 811 हो गई है। इनमें से 17 हजार, पांच मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 155 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 255 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 299 मरीजों की मौत हो चुकी है। । पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच  224 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18 हजार, 859 हो गई है। इनमें से 14 हजार, 554 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 238 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि चार हजार, 216 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 89 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *