नहीं रहे महान धावक मिल्खा सिंह

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उन्होंने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिल्खा सिंह 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए गए थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का भी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *