पूर्वोत्तर में कोरोना के 6,155 नये मरीज

-63 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 19 जून (हि.स.)। देश के अन्य हिस्सों में जहां कोरोना संक्रमण में कमी देखी जा रही है, वहीं पूर्वोत्तर में अभी भी संक्रमितों की संख्या एक समान स्तर पर बनी हुई है। हालांकि, मृतकों की संख्या में धीरे-धीरे कमी हो रही है। पूर्वोत्तर में असम में सबसे अधिक संक्रमितों के मामले सामने आ रहे हैं।  संक्रमण की रफ्तार देखते हुए अंततः असम सरकार ने भी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को  रद्द कर दिया है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या छह हजार, 155 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 38 हजार, 107 हो गई है। इनमें छह लाख, 62 हजार, 568 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल सात हजार, 505 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 65 हजार, 667 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 568 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 63 मरीजों की मौत हुई है।

असम में तीन हजार, 706 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 77 हजार, 159 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 36 हजार, 43 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 836 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 35 हजार, 631 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 138 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 603 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 62 हजार, 946 है जबकि 52 हजार, 667 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 447 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 246 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 33 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 467 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 61 हजार, 336 हो गई है। इनमें 55 हजार 769 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 713 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चार हजार, 910 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 634 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 650 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 44 हजार, 382 हो गई है जबकि 38 हजार, 792 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 431 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 819 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 771 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 209 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32 हजार, 692 है जबकि 29 हजार, 934 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 322 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 599 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 159 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 56 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 24 हजार, 97 है। राज्य में कुल 20 हजार, 887 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 362 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 59 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 467 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 162 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 58 हो गई है। इनमें से 15 हजार, 618 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 166 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 900 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 290 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 302 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 437 हो गई है। इनमें से 12 हजार, 858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 228 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 503 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 76 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *