पूर्वोत्तर में कम नहीं हो रहे कोरोना मरीज

-76 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 18 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इन प्रदेशों में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं।  मृतकों की संख्या भी लगातार एक समान स्तर पर बनी हुई हुई है। असम की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। राज्य में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। इस कारण असम सरकार को काफी जद्दो-जहद के बाद हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार 634 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 31 हजार, 952 हो गई है। इनमें छह लाख, 55 हजार, 64 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल सात हजार, 130 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 67 हजार, 81 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 505 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 76 मरीजों की मौत हुई है।

असम में तीन हजार, 477 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 73 हजार, 453 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 31 हजार, 208 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 949 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 36 हजार, 793 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 105 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 495 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 62 हजार, 343 है जबकि 52 हजार, 220 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 458 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 102 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 21 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 487 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 60 हजार, 869 हो गई है। इनमें 55 हजार 56 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 246 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पांच हजार, 159 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 631 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 478 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 43 हजार, 732 हो गई है जबकि 38 हजार, 361 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 329 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 609 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 762 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 295 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32 हजार, 483 है जबकि 29 हजार, 612 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 389 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 713 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 158 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 76 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 24 हजार, 41 है। राज्य में कुल 20 हजार, 525 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 398 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 368 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 466 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 90 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 18 हजार, 896 हो गई है। इनमें से 15 हजार, 452 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 145 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 907 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 287 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 236 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 135 हो गई है। इनमें से 12 हजार, 630 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 216 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 430 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 75 है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *