नीति मोहन ने फैंस के साथ शेयर की बेटे आर्यवीर की तस्वीरें

इसी महीने माता पिता बने सिंगर नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या ने अपने नन्हे से बेटे का नाम आर्यवीर रखा है। नीति ने इसी महीने 2 जून को प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब नीति ने अपने बेटे आर्यवीर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा कर उसकी पहली झलक दुनिया को दिखाई है।  तस्वीरों को शेयर करते हुए नीति ने लिखा-‘उसके नन्हे से हाथों को पकड़ना अब तक का सबसे सुखदायी पल रहा है। आर्यवीर ने हमें अपना माता पिता चुना है। हम पर भगवान की इससे ज्यादा कृपा नहीं हो सकती। उसने हमारे जीवन में खुशियां बढ़ा दी हैं!’

नीति द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में नीति और निहार बेटे आर्यवीर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में नीति, निहार और बेटे आर्यवीर एक साथ नजर आ रहे हैं ।सोशल मीडिया पर फैंस  तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। नीति के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रही हैं।

बता दें, नीति और निहार ने इसी साल फरवरी में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं  ।नीति और निहार ने 15 फरवरी, 2019 को परिवार की सहमति से शादी की थी। शादी के दो साल बाद 2 जून, 2021 को दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। बच्चे के आने से नीति और निहार दोनों बहुत खुश और उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *