पूर्वोत्तर में कोरोना के 5,945 नये संक्रमित

64 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की रफ्तार धीमी है। खासकर असम में अभी भी तीन हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अरुणाचल को छोड़ पूर्वोत्तर के राज्यों में मृतकों की संख्या अभी भी चिंता का कारण है। वैसे अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 945 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 27 हजार, 318 हो गई है। इनमें छह लाख, 47 हजार , 934 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल सात हजार, 744 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 68 हजार, 658 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 429 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 64 मरीजों की मौत हुई है। 

असम में तीन हजार, 386 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 69 हजार, 976 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 26 हजार, 259 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 881 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 38 हजार, 306 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 64 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 36 मरीजों की मौत हुई है। 

मणिपुर में 752 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 61 हजार, 848 है जबकि 51 हजार, 762 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 408 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 78 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक 1 हजार, 008 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।

 त्रिपुरा में 536 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 60 हजार, 382 हो गई है। इनमें 54 हजार 810 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 596 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चार हजार, 923 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 626 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है। 

मेघालय में 495 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 43 हजार, 254 हो गई है जबकि 38 हजार, 32 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 553 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 464 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 758 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। 

अरुणाचल प्रदेश में भी 250 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 188 है जबकि 29 हजार, 223 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 289 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 810 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 155 मरीजों की मौत हुई है।  

नगालैंड में 111 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 23 हजार, 965 है। राज्य में कुल 20 हजार, 127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 374 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 699 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 461 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। 

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 147 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 18 हजार, 806 हो गई है। इनमें से 15 हजार, 307 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 420 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 965 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 285 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। 

मिजोरम में इस बीच 268 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 899 हो गई है। इनमें से 12 हजार, 414 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 223 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 413 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 72 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *