कोलकाता, 16 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में मानसून की दस्तक के बाद लगातार बारिश जारी है। इस बीच तापमान भी लगातार लुढ़कता जा रहा है।अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 29.2 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है। पिछले 24 घंटे में राजधानी कोलकाता में 50.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता अधिकतम 98 फीसदी और न्यूनतम 88 फीसदी है।मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अभी 48 से 72 घंटे तक राजधानी कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि जिले में लगातार बारिश होती रहेगी।
2021-06-16