असम: पचास लाख की कीमत का सोना और आठ लाख की नकदी जब्त

गुवाहाटी, 15 जून (हि.स.)। राजधानी के भरलुमुख थाना इलाके में पुलिस ने मंगलवार को एक गुप्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट, सिक्के और सोने का हार बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी गयी है। इसके साथ ही आठ लाख रुपये नगद भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार भरलुमुख पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक कार से भारी मात्रा में सोने के बिस्किट, गले का हार और सिक्के बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मनोज शाह और अमान अली नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों नगांव से लेकर गुवाहाटी के जालुकबारी इलाके से गुजर रहे थे, जब पुलिस ने इन्हें पकड़ा। 

बरामद किए गए सोने की कीमत करीब पचास लाख रुपए बतायी जा रही है। इस संदर्भ में पुलिस छानबीन जारी रखे हुए है। इस मामले से जुड़े अन्य कई लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक बद्री प्रसाद बाउरी नामक एक पुलिस सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। इस घटना के साथ पुलिस का नाम जुड़ा होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

बद्री प्रसाद बाउरी कामाख्या रेलवे पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर के रूप में दस दिन पहले ही ज्वाइन किया था। पुलिस मामले की छानबीन जारी रखे हुए है। सूत्रों ने बताया है कि छानबीन के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *