पूर्वोत्तर में कोरोना के नए मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वाले

5,685 नये संक्रमित, 8,578 हुए स्वस्थ, 87 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 13 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में अब कोरोना संक्रमित नए मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या है। इन राज्यों में  मृतकों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। उधर, असम सरकार ने कहा है कि जिन जिलों में संक्रमण की स्थिति सामान्य होगी वहां पर कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। 

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 685 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, चार हजार, 659 हो गई है। इनमें छह लाख, 18 हजार, 674 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल आठ हजार, 578 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 76 हजार, 574 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 136 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 87 नये मरीजों की मौत हुई है। 

असम में तीन हजार, 463 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 57 हजार, 330 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, आठ हजार, 770 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच हजार, 600 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में 43 हजार, 298 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 915 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 42 मरीजों की मौत हुई है। 

मणिपुर में 554 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 59 हजार, 322 है जबकि 49 हजार, 653 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 751 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा आठ हजार, 710 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक 959 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है। 

त्रिपुरा में 428 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 58 हजार, 518 हो गई है। इनमें 52 हजार 158 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 565 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पांच हजार, 736 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 601 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। 

मेघालय में 501 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 41 हजार, 601 हो गई है जबकि 36 हजार, तीन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 610 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 871 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 727 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है। 

अरुणाचल प्रदेश में भी 298 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 31 हजार, 148 है जबकि 27 हजार, 818 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 380 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 187 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 143 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है। 

नगालैंड में 96 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 23 हजार, 562 है। राज्य में कुल 18 हजार, 822 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 235 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 633 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 448 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। 

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 167 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 18 हजार, 257 हो गई है। इनमें से 13 हजार, 947 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 292 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 783 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 281 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

मिजोरम में इस बीच 178 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 हजार, 921 हो गई है। इनमें से 11 हजार, 503 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 145 मरीज स्वस्थ हुए हैं।  जबकि तीन हजार, 356 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 62 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *