सोनिया गांधी ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 13 जून (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डॉ इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि डॉ हृदयेश ने अपनी अंतिम सांस तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की और एक विधायक, एमएलसी, मंत्री, उत्तराखंड में विपक्ष के नेता और सबसे बढ़कर एक समर्पित आजीवन कांग्रेसी के रूप में सार्वजनिक सेवा की विरासत छोड़ गई।डॉ हृदयेश को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वह विधायी प्रक्रियाओं के अपने ज्ञान के साथ एक सक्षम प्रशासक के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए सहयोगियों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थीं। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनके (डॉ हृदयेश) योगदान को सभी संजो कर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *