झारखंड में कोरोना कमजोर, 493 मरीज हुए स्वस्थ

रांची, 13जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के अब जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 493 मरीज स्वस्थ हुए है। इस दौरान रविवार सुबह तक 239 नए मरीज मिले हैं। अच्छी बात है कि कोरोना की दूसरी लहर में  एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार इन 24 घंटों में रांची से 27,बोकारो से छह, चतरा से 20 , देवघर से पांच, धनबाद से 12, दुमका से पांच और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 51 मरीज मिले हैं। गढ़वा में दो, गिरिडीह में चार,गोड्डा दो ,गुमला 18,हजारीबाग 23,जामताड़ा एक, खूंटी दो और कोडरमा में 13 मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह राज्य के लातेहार से 12,लोहरदगा से दो, पाकुड़ से एक, पलामू से पांच,रामगढ़ से दस, साहेबगंज से चार, सिमडेगा से नौ और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से पांच मरीज मिले है।
इन मरीजों को मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल 3 लाख, 43 हजार, 304 मरीज हो गये हैं। झारखंड में इलाज के बाद 3 लाख, 34 हजार, 256 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 082 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.36प्रतिशत है। अब तक कुल  90 लाख, 66 हजार, 277 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें 3 हजार, 966 सक्रिय मामले  हैं। 
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के केवल 27 नए केस मिले हैं। इस दौरान जिले में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार, 227 है। अस्पतालों से  78 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।अब तक कुल 84 हजार, 954 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 82 हजार, 143 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *