झारखंड में कोरोना के सिर्फ 291 नए मरीज

रांची, 12 जून (हि.स.)। झारखंड में  कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 584मरीज स्वस्थ हुए है। इस दौरान शनिवार सुबह तक सिर्फ  291नए मरीज मिले हैं।,जबकि राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। मृतक बोकारो का रहने वाला था। 
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 18,बोकारो से दस,देवघर से नौ ,धनबाद से 21, दुमका से दो,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 87  और गढ़वा से चार नए मरीज मिले हैं। इसी तरह  गिरिडीह से आठ, गोड्डा से चार, गुमला से 19,हजारीबाग से 23,जामताड़ा से छह और  खूंटी से एक मरीज की पहचान हुई है। राज्य के अन्य जिलों में से कोडरमा से तीन, लातेहार से 12, लोहरदगा से तीन , पलामू से 11 और रामगढ़ से सात नए मरीज मिले हैं, जबकि पाकुड़ से दो , रामगढ़ से 17,साहेबगंज से पांच,सरायकेला से 11, सिमडेगा से 17और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 10मरीजों के मिलने की खबर है। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीज अब 3 लाख, 43 हजार, 065  हैं। इनमें 4220 सक्रिय केस हैं, जबकि 3 लाख,33 हजार763 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 082 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.28प्रतिशत है। प्रदेश की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 नए केस मिले है। संतोष की  बात है कि जिले में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार, 278 है। 59 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84 हजार, 927 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 82 हजार, 065 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *