झारखंड में कोरोना कमजोर, 557 मरीज हुए स्वस्थ

रांची, 11जून (हि.स.)। झारखंड में लगातार जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 557 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान शुक्रवार को सुबह तक 293 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची, धनबाद , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) , पाकुड़ और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक-एक  मरीज शामिल हैं। 
झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 30,बोकारो से 10 , चतरा से 22 , देवघर से नौ, धनबाद से 17, दुमका से चार और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 67 नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से नौ, गिरिडीह से सात,गोड्डा से तीन ,गुमला से 15, हजारीबाग से 22,जामताड़ा से चार, खूंटी से पांच और कोडरमा से दो नए मरीजों की पहचान हुई है। अन्य जिलों में लातेहार से 11,लोहरदगा से चार, पलामू से तीन,रामगढ़ से 10, साहेबगंज से छह ,सरायकेला से सात,सिमडेगा से 17और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से नौ मरीज पाए गए हैं।   इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले अब 3 लाख, 42 हजार, 774 गयी है। अबतक 89 लाख, 83 हजार 236 लोगों की जांच की गयी है। इनमें 45 हजार 14सक्रिय केस हैं। जबकि 3 लाख, 33 हजार, 179 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में5 हजार, 081 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.20प्रतिशत है।राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार, 319 है। 68 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84 हजार 909 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 82 हजार, 006 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *