पूर्वोत्तर में कोरोना की रफ्तार में मामूली वृद्धि

89 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 10 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में एक दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने के बाद फिर वृद्धि हुई है। हालांकि, स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा नये संक्रमितों की तुलना में अधिक है।  

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या छह हजार, 465 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख, 85 हजार, 906 हो गई है। इनमें पांच लाख, 94 हजार, 20 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल आठ हजार, 42 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 82 हजार, 750 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक छह हजार, 872 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 89 नये मरीजों की मौत हुई है। 

असम में तीन हजार, 751 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 46 हजार, 445 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 92 हजार, 806 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 335 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 48 हजार, 499 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 793 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 55 मरीजों की मौत हुई है। 

मणिपुर में 775 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 57 हजार, 351 है जबकि 47 हजार, 129 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 602 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 307 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 915 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सात मरीजों की मौत हुई है। 

त्रिपुरा में 625 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 56 हजार, 791 हो गई है। इनमें 50 हजार 380 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 861 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पांच हजार, 814 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 574 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है। 

मेघालय में 448 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 39 हजार, 983 हो गई है जबकि 34 हजार, 440 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 507 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 849 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 694 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीजों की मौत हुई है। 

अरुणाचल प्रदेश में भी 247 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 हजार, 247 है जबकि 26 हजार, 848 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 279 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 271 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 128 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। 

नगालैंड में 186 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 23 हजार, 237 है। राज्य में कुल 18 हजार, 261 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 965 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 893 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 435 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। 

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 231 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 17 हजार, 656 हो गई है। इनमें से 13 हजार, 265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 371 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 869 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 276 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। 

मिजोरम में इस बीच 202 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 हजार, 196 हो गई है। इनमें से 10 हजार, 891 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पिछले 24 घंटों के दौरान 122 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 248 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 57 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *