पूर्वोत्तर में कोरोना के नये मरीजों से स्वस्थ होने वाले बहुत अधिक

68 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 08 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। मृतकों की संख्या में भी कमी दर्ज हो रही है।  अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी मरीज का निधन नहीं हुआ है। वैसे  संक्रमितों की संख्या के लिहाज से अभी भी असम पहले, मणिपुर दूसरे स्थान पर है, जबकि त्रिपुरा अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। कोरोना के पहली लहर से लेकर दूसरी लहर तक त्रिपुरा संक्रमण के मामले में पूर्वोत्तर में लगातार दूसरे स्थान पर बना रहा। 

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 751  है। इनको मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख, 67 हजार, 659 हो गई है। इनमें पांच लाख, 89 हजार, 481 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल आठ हजार, 58 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 84 हजार, 296 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक छह हजार, 703 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 68 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में तीन हजार, 804 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 38 हजार, 746 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 85 हजार, 32 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 613 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 48 हजार, 672 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 695 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 37 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 598 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हजार, 828 है जबकि 45 हजार, 948 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 783 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा आठ हजार, 984 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 896 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 235 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हजार, 466 हो गई है। इनमें 48 हजार 924 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 789 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पांच हजार, 958 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 561 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 438 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 39 हजार, 156 हो गई है जबकि 33 हजार, 160 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 689 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल पांच हजार, 327 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 669 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 360 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 696 है जबकि 26 हजार, 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 513 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 440 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 125 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 145 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 22 हजार, 918 है। राज्य में कुल 17 हजार, 143 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 169 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 703 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 429 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 59 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 17 हजार, 170 हो गई है। इनमें से 12 हजार, 680 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 384 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 51 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 273 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 112 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 679 हो गई है। इनमें से 10 हजार, 118 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि तीन हजार, 161 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 55 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *