झारखंड में कोरोना कमजोर, सिर्फ 293 नए मरीज

रांची, 07 जून (हि.स.)। झारखंड में कुछ दिनों से लगातार जितने कोरोना मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 838 मरीज स्वस्थ हुए है। इस समयावधि में सोमवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ 293 नए केस मिले हैं। इस बीच  राज्य में आठ मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से एक, धनबाद से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, हजारीबाग से एक, लोहरदगा से एक, पाकुड़ से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल है। 

 स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 24 ,बोकारो से दस , देवघर से दस ,धनबाद से 15, दुमका से दो और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 45 नए मरीज मिले हैं। राज्य के गढ़वा से चार, गिरिडीह से 23,गोड्डा से पांच ,गुमला से आठ ,हजारीबाग से 26 और मताड़ा से तीन नए मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह  खूंटी से छह,कोडरमा से 15 ,लातेहार से छह,लोहरदगा से तीन, पलामू से 13,रामगढ़ से 11 और साहेबगंज से 26 मरीज मिले हैं, जबकि सरायकेला में 11,सिमडेगा में 14और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 13 नए मरीजों के मिलने की खबर है।  

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख,41 हजार, 218 हो गयी है। इनमें 5 हजार, 686 सक्रिय केस हैं। जबकि 3 लाख, 30 हजार, 478 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 054 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.85प्रतिशत है। 

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24 नए केस मिले है। जबकि कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार, 537 है। कुल  139 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84 हजार, 793 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 81 हजार, 679 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *