पूर्वोत्तर में कम हो रहे कोरोना मरीज, स्वस्थ होने वाले अधिक

-85 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 04 जून (हि.स.)। कोरोना संक्रमण का प्रसार धीरे-धीरे ही सही, पूर्वोत्तर में अब कम होता नजर आ रहा है। मृतकों की संख्या में भी कमी दर्ज की जा रही है। काफी दिनों के बाद पहली बार पिछले 24 घंटों के दौरान मौत का आंकड़ा सैकड़ा से कम दर्ज हुआ है। अकेले असम में भी मृतकों की संख्या काफी दिनों के बाद 50 से कम दर्ज हुई है। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण के लिहाज से अभी भी असम पहले, त्रिपुरा दूसरे व मणिपुर तीसरे स्थान पर बना हुआ है। साथ ही संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या सामने आई है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या सात हजार, 205  है। इन्हें मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 47 हजार, 298 हो गई है। इनमें पांच लाख, 50 हजार, 501 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल सात हजार, 535 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 88 हजार, 632 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक छह हजार, 360 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 85 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में चार हजार, 309 नए कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 24 हजार, 385 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 68 हजार, 981 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 790 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 50 हजार, 534 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 523 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 46 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 677 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 53 हजार, 219 हो गई है। इनमें 46 हजार 170 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 458 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छह हजार, 495 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 531 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले नौ घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 621 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 52 हजार, 899 है जबकि 43 हजार, 187 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 783 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा आठ हजार, 863 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 849 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 552 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 37 हजार, 149 हो गई है जबकि 30 हजार, 172 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 594 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल छह हजार, 352 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 625 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 364 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28 हजार, 382 है जबकि 24 हजार, 420 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 337 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 843 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 119 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 168 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 22 हजार, 240 है। राज्य में कुल 16 हजार, 489 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 284 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 711 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 404 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 289 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 165 हो गई है। इनमें से 11 हजार, 504 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 205 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 184 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 263 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 225 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 859 हो गई है। इनमें से नौ हजार, 578 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 84 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि तीन हजार, 235 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 46 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *