झारखंड में कोरोना के 1103 मरीज स्वस्थ, 427 नए मामले मिले

रांची, 04 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। कोरोना के 1103 मरीज स्वस्थ हुए है। अब तक कोरोना के 427 नए केस मिले हैं, जबकि राज्य में कोरोना से 10 मरीजों की मौत हुई है।
 मृतकों में रांची से दो, बोकारो से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, हजारीबाग से एक, रामगढ़ से एक और सिमडेगा से दो हैं।

किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 48,बोकारो से 33,चतरा से सात, देवघर से 16,धनबाद से46, दुमका से दो,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 43,गढ़वा से नौ, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 12, गुमला से 17,हजारीबाग से 29,जामताड़ा से सात, खूंटी से दस,कोडरमा से19,लातेहार से दस,लोहरदगा से आठ, पाकुड़ से एक , पलामू से 17,रामगढ़ से13,साहेबगंज से 13,सरायकेला से 22, सिमडेगा से 19और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 11मरीज मिले है। 

 कोविड-19 के कुल मामले
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 339930 है गया हैं। इनमें 7537 सक्रिय केस हैं, जबकि 327372 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5021मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.30प्रतिशत है।

रांची से मिले 48 नए केस
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 केस मिले है, जबकि जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गयी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1949 है। 172 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84682 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 81167 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *