पूर्वोत्तर कोरोनाः एक दिन में 7,089 नए मरीज, 7, 294 हुए स्वस्थ

-139 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 03 जून (हि.स.)। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पूर्वोत्तर में अभी भी एक स्तर पर बनी हुई है। मृतकों की संख्या भी चिंताजनक है। असम के बाद सर्वाधिक मृतकों की संख्या नगालैंड में 27 दर्ज की गयी है। एक दिन में नगालैंड में इतने मरीजों के निधन का यह पहला मामला है। 

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या सात हजार, 89  है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 40 हजार, 93 हो गई है। इनमें पांच लाख, 42 हजार, 966 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल सात हजार, 294 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 88 हजार, 632 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक छह हजार, 275 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 139 नये मरीजों की मौत हुई है। इन आठों राज्यों में संक्रमण के मालों में असम पहले, त्रिपुरा दूसरे व मणिपुर तीसरे स्थान बना हुआ है।

असम में चार हजार, 178 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 20 हजार, 76 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 64 हजार, 191 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 389 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 51 हजार, 61 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 477 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 571 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 52 हजार, 542 हो गई है। इनमें 45 हजार 712 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 864 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छह हजार, 285 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 522 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 729 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 52 हजार, 278 है जबकि 42 हजार, 404 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 622 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 35 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 839 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 532 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 36 हजार, 597 हो गई है जबकि 29 हजार, 578 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 711 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल छह हजार, 403 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 616 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 24 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 376 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28 हजार, 18 है जबकि 24 हजार, 83 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 329 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 817 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 118 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 218 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 22 हजार, 72 है। राज्य में कुल 16 हजार, 205 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 96 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 832 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 399 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 27 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 250 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 876 हो गई है। इनमें से 11 हजार, 299 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 136 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 103 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 260 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 235 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 634 हो गई है। इनमें से नौ हजार, 494 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 147 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि तीन हजार, 96 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 44 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *