अफगानिस्तान में मोर्टार हमले में सात लोगों की मौत

काबुल, 31 मई (हि. स.)। अफगानिस्तान में  मोर्टार से किए हमले में सात लोगों की मौत हो गई। हमले में कई अन्य  लोगों के घायल होने की सूचना है।  मरने वालों में अधिकांश कम उम्र के बच्चे हैं।

कापीसा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता शहयाक शोरेश के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान में र विवार कोएक विवाह समारोह पर मोर्टार से गोले दागे गए। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। तालिबान चरमपंथियों ने तागब जिले में एक सरकारी सुरक्षा चौकी को  निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे, जिनकी चपेट में एक मकान भी आ गया। 

 तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट कर पुलिस पर आम लोगों के मकान को निशाना बनाकर मोर्टार से कई गोले दागने का आरोप लगाया। तालिबान और सरकारी सुरक्षा बल पहले भी हमलों के लिये एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं।  संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से आम नागरिकों की रक्षा के लिये अधिक एहतियात बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *