झारखंड में 823 नए संक्रमित मिले , 1647 ने दी कोरोना को मात

 रांची, 30 मई (हि.स.)। झारखंड में लगातार जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। कोरोना के 1647 मरीज स्वस्थ हुए है। रविवार को अबतक कोरोना के 823 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से चार, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, गुमला से एक, लातेहार से एक, पलामू से एक , रामगढ़ से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल है। किस जिले से कितने केस मिले
 स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 104,बोकारो से 31,चतरा से 10,देवघर से 50,धनबाद से45,दुमका से 20, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 101,गढ़वा से 18, गिरिडीह से 23,गोड्डा से 12 ,गुमला से 34,हजारीबाग से 32,जामताड़ा से 16, खूंटी से 16,कोडरमा से41 ,लातेहार से 56,लोहरदगा से39, पाकुड़ से चार, पलामू से 23,रामगढ़ से 24,साहेबगंज से छह ,सरायकेला से56, सिमडेगा से 34और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 28मरीज मिले है।
कुल कोविड-19 का मामला अब 336240
 राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 336240 गया हैं। इनमें 10946 सक्रिय केस हैं। जबकि 320336 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4958 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.27प्रतिशत है। रांची से कोरोना के 104 नए केस मिले
 रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 104 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2883 है। 334 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84369 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 79947 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *