पूर्वोत्तर में कोरोना के 9, 030 नए मरीज, इससे अधिक स्वस्थ

130 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 29 मई (हि.स.)।  पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण  एक स्थिर स्तर पर है। जबकि, मृतकों की संख्या भी एक स्तर पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में इन सभी आठ राज्यों में संक्रमण के कारण मरीजों की मौत हुई है। 

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या नौ हजार, 30  है। इनके साथ संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख दो हजार, 530 हो गई है। इनमें पांच लाख, 3 हजार, 92 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल नौ हजार, 163 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 91 हजार, 546 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक पांच हजार, 687 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 130 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में सबसे अधिक पांच हजार, 436 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 98 हजार, 10 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 40 हजार, 178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच हजार, 760 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 52 हजार, 317 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 168 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 80 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 783 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 49 हजार, 287 हो गई है। इनमें 41 हजार 530 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक हजार, 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सात हजार, 252 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 482 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 732 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 47 हजार, 843 है जबकि 39 हजार, 480 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 579 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा सात हजार, 602 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 761 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 731 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 835 हो गई है जबकि 25 हजार, 266 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 941 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल आठ हजार, 25 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 544 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 20 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 497 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 26 हजार, 317 है जबकि 22 हजार, 352 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 333 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 854 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 111 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। 

नगालैंड में 192 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 21 हजार, 215 है। राज्य में कुल 15 हजार, 258 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 990 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 343 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 420 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 14 हजार, 640 हो गई है। इनमें से 10 हजार, 385 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 227 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 802 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 243 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 239 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11 हजार, 382 हो गई है। इनमें से आठ हजार, 643 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 156 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि दो हजार, 704 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 35 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *