पूर्वोत्तर में 9, 304 नए मरीज, मामूली बढ़ोतरी

-130 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 27 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण पूर्वोत्तर में अभी भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, वृद्धि मामूली है, जबकि मृतकों की संख्या भी एक स्तर पर बनी हुई है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। संक्रमण के मामलों में पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले, त्रिपुरा दूसरे व मणिपुर तीसरे स्थान बना हुआ है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या नौ हजार, 304 हो गयी है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या पांच लाख 84 हजार, 345 पर पहुंच गई है। इनमें चार लाख, 86 हजार, 38 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल नौ हजार, 57 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 88 हजार, 687 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक पांच हजार, 487 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 130 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में पांच हजार, 699 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 86 हजार, 870 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 29 हजार, 634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान छह हजार, 266 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 52 हजार, 884 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 5 मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों के दौरान 90 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 667 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 47 हजार, 962 हो गई है। इनमें 39 हजार 431 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 965 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आठ हजार, 38 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 470 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 847 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 46 हजार, 298 है जबकि 38 हजार, 325 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 379 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा सात हजार, 243 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 730 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 846 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32 हजार, 295 हो गई है जबकि 23 हजार, 728 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 752 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल आठ हजार, 55 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 512 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 374 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 25 हजार, 376 है जबकि 21 हजार, 765 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 190 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 504 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 107 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 260 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 20 हजार, 795 है। राज्य में कुल 14 हजार, 929 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 131 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 923 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 327 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 295 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 812 हो गई है। इनमें से नौ हजार, 934 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 242 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 429 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 239 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 316 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10 हजार, 937 हो गई है। इनमें से आठ हजार, 292 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 132 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि दो हजार, 611 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *