मोगा /चंडीगढ़, 21 मई ( हि.स.)। पंजाब के मोगा के नगर बाघा पुराना के समीप गुरुवार-शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना का ये जहाज लुधियाना के हलवारा स्टेशन से राजस्थान के सूरतगढ़ में जा रहा था। जहाज गिरने से इलाके में ज़ोरदार धमाका हुआ। गाँव लंगेआना खुर्द के करीब हुई इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए और इसकी सूचना सम्बंधित विभागों को दी गई। जहाज के पायलट के बारे में अभीतक आधिकारिक सूचना नहीं है। जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर खेतों में धंस गया।
2021-05-21