पूर्वोत्तर के राज्यों में एक दिन में 10,247 नए मरीज

112 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 21 मई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मेघालय में अब तक के सर्वाधिक 1 हजार 183 संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। वहीं पहली बार पूर्वोत्तर में एक दिन में 10 हजार 247 संक्रमितों की पहचान हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 5 हजार,136 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। संक्रमण के मामलों में पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले, त्रिपुरा दूसरे व मणिपुर तीसरे स्थान पर बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लिए राहत वाली बात है कि पिछले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या 10 हजार, 247 हो गयी है। इन राज्यों में अब संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 30 हो गई है। इनमें 4 लाख, 39 हजार, 238 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 5 हजार 136 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ् हुए हैं जबकि 84 हजार, 14 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 4 हजार, 573 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 112 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में 6 हजार, 573 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 53 हजार, 574 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 97 हजार, 902 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 3 हजार 71 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 51 हजार, 818 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक कुल 2 हजार, 507 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान महामारी से 74 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 720 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 43 हजार, 493 हो गई है। इनमें 36 हजार 658 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 316 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 6 हजार 362 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 450 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 644 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 41 हजार, 909 है जबकि 34 हजार, 358 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 566 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 6 हजार 904 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 646 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 11 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में इस दौरान 1 हजार 183 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 26 हजार, 927 हो गई है जबकि 20 हजार, 61 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 465 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 6 हजार 477 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 389 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 360 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 23 हजार, 159 है जबकि 20 हजार, 339 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 214 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 731 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 89 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 326 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 284 है। राज्य में कुल 13 हजार, 924 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 218 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 4 हजार 519  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 245 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 249 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 210 हो गई है। इनमें से 8 हजार, 655 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 216 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 130 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 217 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 192 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9 हजार, 444 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 341 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 70 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2 हजार 73 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *