पूर्वोत्तर में एक दिन में 9513 नए मरीज, 5804 हुए स्वस्थ

 152 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 20 मई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। पिछले  दो दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार को पार जाता दिखाई दे रहा है। वैसे पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 5 हजार, 804 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। संक्रमण के मामलों में पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले, त्रिपुरा दूसरे व मणिपुर तीसरे स्थान पर बना हुआ है। त्रिपुरा में पहली बार पिछले 24 घंटों के दौरान 879 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है, जबकि मेघालय में असम के बाद सर्वाधिक 24 लोगों की मौत हुई है।

 पिछले  24 घंटे के दौरान इन राज्यों में सर्वाधिक 9 हजार, 513 नये मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ पूर्वोत्तर में संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख, 19 हजार 753 हो गई है। इनमें 4 लाख, 34 हजार, 33 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 5 हजार 804 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 79 हजार, 89 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 4 हजार, 461 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 152 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में 6 हजार, 143 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 47 हजार, 1 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 94 हजार, 831 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 57 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 48 हजार, 390 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 2 हजार, 433 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 89 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 879 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 42 हजार, 773 हो गई है। इनमें 36 हजार 342 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 317 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 5 हजार 961 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 447 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 582 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 41 हजार, 265 है जबकि 33 हजार, 813 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 347 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 6 हजार 817 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 635 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 23 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 872 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 25 हजार, 744 हो गई है जबकि 19 हजार, 596 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 411 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 5 हजार 769 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 379 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 24 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 337 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 22 हजार, 799 है जबकि 20 हजार, 125 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 585 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 89 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 244 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 18 हजार, 958 है। राज्य में कुल 13 हजार, 706 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 215 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 4 हजार 426  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 234 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 272 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इनके साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11 हजार, 961 हो गई है। इनमें से 8 हजार, 439 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 222 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 100 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 214 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 184 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9 हजार, 252 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 181 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 87 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2 हजार 41 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *