पूर्वोत्तर में 6598 नए कोरोना संक्रमित,109 की मौत

गुवाहाटी, 17 मई (हि.स.)।  पूर्वोत्तर भारत के आठों राज्यों में अब तक के सर्वाधिक 6 हजार 598 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। पिछले 24 घंटों में आए इन मामलों के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 92 हजार, 470 हो गई है। इस दौरान कोरोना से 109 मरीजों की मौत भी हो गई।  

पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण असम में सबसे अधिक है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

इन राज्यों  में अब तक 4 लाख, 15 हजार, 584 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 5 हजार 821 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए जबकि 70 हजार, 715 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 4 हजार, 021 मरीजों की मौत हो गई है। 

असम में 3 हजार, 650 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 28 हजार, 629 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 81 हजार, 726 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 225 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 43 हजार, 377 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 2 हजार, 179 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 56 मरीजों की मौत हुई है। 

त्रिपुरा में 761 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 40 हजार, 813 हो गई है। इनमें 35 हजार 464 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 126 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4 हजार 898 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 428 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है। 

मणिपुर में 677 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 39 हजार, 729 है जबकि 32 हजार, 674 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 399 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 6 हजार 477 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 578 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 569 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 23 हजार, 332 हो गई है जबकि 18 हजार, 478 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 354 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 4 हजार 534 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 320 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 19 मरीजों की मौत हुई है। 

अरुणाचल प्रदेश में भी 180 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21 हजार, 802 है जबकि 19 हजार, 461 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 168 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 263 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 78 मरीजों की मौत हुई है, सुकून भरा समाचार है कि हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान इस राज्य में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है ।

नगालैंड में 241 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 18 हजार, 076 है। राज्य में कुल 13 हजार, 195 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 108 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 4 हजार 100  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 209 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 340 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11 हजार, 410 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 899 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 252 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 098 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 205 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 180 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8 हजार, 679 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 687 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 189 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 1 हजार 968 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *