‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ की दूसरी ट्रेन बेंगलुरु पहुंची, शाम तक तीसरी ट्रेन भी पहुंचेगी

बेंगलुरु, 15 मई (हि.स.)। कर्नाटक राज्य के लिए आज ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन 120 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर सुबह बेंगलुरु पहुंच गई। यह ट्रेन ओडिशा के जाजपुर जिले में कलिंगानगर से ऑक्सीजन लेकर यहां पहुंची है। इससे पहले भी एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बेंगलुरु पहुंची थी। इसी बीच दक्षिण पश्चिम रेलवे के सूत्रों ने बताया कि झारखंड के टाटानगर से भी 120 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर तीसरी ट्रेन शनिवार शाम तक बेंगलुरु पहुंच जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *