मणिपुर भाजपा अध्यक्ष साइखोम टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन

-सिंह का 30 अप्रैल से अस्पताल में इलाज चल रहा था

इंफाल, 14 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष साइखोम टिकेंद्र सिंह का गुरुवार की देर रात कोविड-19 के कारण यहां शिजा अस्पताल में निधन हो गया।

सिंह 27 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाये गये थे। उनका घर पर इजाल चल रहा था। भाजपा अध्यक्ष को 30 अप्रैल से गुरुवार सुबह तक जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए शिजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिजा अस्पताल की ओर से जारी प्रेस बयान के मुताबिक, सिंह को गुरुवार की सुबह 11.15 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराये जाने के दौरान ही वे बेहोश हो गये थे। बयान में कहा गया है कि रातभर यूरिन नहीं गुजरा था। बाद में भाजपा अध्यक्ष को इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में ले जाया गया जहां तत्काल डायलिसिस शुरू किया गया और सभी जरूरी दवाएं दी गईं। कोविड-19 का फिर से टेस्ट किया गया, जिसमें उन्हें पॉजटिव पाया गया। सभी प्रयासों के बावजूद देर रात उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत कई नेताओं ने संवेदना व्यक्त की।

मणिपुर भाजपा अध्यक्ष प्रो. एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर में पार्टी को मजबूत करने वाले कर्मकार के रूप में याद किया जाएगा। वह समाज सेवा के लिए सदैव सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *