पूर्वोत्तर में 8093 नए कोरोना संक्रमित, 5425 हुए स्वस्थ

-24 घंटों में 129 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 14 मई (हि.स.)।  पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 8 हजार 093 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 71 हजार, 654 हो गई है। इनमें 3 लाख, 99 हजार, 361 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 5 हजार 425 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 65 हजार, 770 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 3 हजार, 673 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 129 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में 5 हजार, 468 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 15 हजार, 554 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 70 हजार, 079 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 219 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 42 हजार, 144 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 984 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 75 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 480 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इनके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 39 हजार, 051 हो गई है। इनमें 34 हजार 888 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3 हजार 719 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 421 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 560 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 37 हजार, 596 है जबकि 31 हजार, 491 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 353 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 5 हजार 569 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 536 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 591 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21 हजार, 576 हो गई है जबकि 17 हजार, 582 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 228 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 3 हजार 726 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 268 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 256 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21 हजार, 110 है जबकि 18 हजार, 871 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 180 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 167 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 72 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 366 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 17 हजार, 256 है। राज्य में कुल 12 हजार, 968 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 91 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 551  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 177 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 231 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 10 हजार, 623 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 277 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 142 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 946 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 192 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 09 मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 141 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8 हजार, 176 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 205 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 1 हजार 948 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *