झारखंड में कोरोना के 6882मरीज हुए स्वस्थ, 4991नए केस मिले

14/05/2021रांची, 14 मई (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के 6882 मरीज स्वस्थ हुए है। शुक्रवार को अबतक कोरोना के 4991 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 108 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 40, बोकारो से दस, चतरा से दो, देवघर से तीन, धनबाद से तीन , दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 16, गढ़वा से एक, हजारीबाग से तीन, खूंटी से दो, कोडरमा से तीन, लोहरदगा से दो, पलामू से तीन, रामगढ़ से छह , साहेबगंज से दो, सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से तीन मरीज शामिल है।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 605,बोकारो से 272,चतरा से179,देवघर से 100,धनबाद से 175, दुमका से 49,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 579,गढ़वा से167, गिरिडीह से 124, गोड्डा से 79,गुमला से237,हजारीबाग से 364 ,जामताड़ा से 62, पाकुड़ से सात, पलामू से 932, खूंटी से 91,कोडरमा से 145 ,लातेहार से 140,लोहरदगा से, 62, रामगढ़ से 202,साहेबगंज से 16,सरायकेला से60 , सिमडेगा से 162और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 182 मरीज मिले है।
कुल कोविड-19 का मामला अब 306248
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 306248 हो गया हैं। इनमें 48468 सक्रिय केस हैं। जबकि 253490मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4290 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 82.77प्रतिशत है। रांची से मिले 605 नए केस
रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 605 के नए किस मिले है। जबकि जिले में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 13686 है। 1765 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 80590 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 65558 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *