जापान में 6 तीव्रता का भूकंप

टोक्यो, 14 मई (हि.स.)। जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई है। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही किसी तरह के जानमाल के नुकसान की भी अभी तक कोई खबर नहीं है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 8:58 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में 60 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *