पूर्वोत्तर में 8229 नए कोरोना संक्रमित, 4988 हुए स्वस्थ

-आठ राज्यों में 122 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 13 मई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण के मामले में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 8 हजार 229 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 62 हजार, 809 हो गई है। इनमें 3 लाख, 93 हजार, 918 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 4 हजार 988 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 63 हजार, 258 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 3 हजार, 544 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 122 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में 5 हजार, 657 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 10 हजार, 086 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 65 हजार, 860 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 3 हजार 880 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 40 हजार, 970 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 909 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 71 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 416 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 38 हजार, 531 हो गई है। इनमें 34 हजार 761 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 137 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3 हजार 368 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 419 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 09 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 666 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 37 हजार, 036 है जबकि 31 हजार, 238 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 358 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 5 हजार 272 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 526 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 406 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हजार, 985 हो गई है जबकि 17 हजार, 354 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 314 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 3 हजार 381 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 250 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 08 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 279 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हजार, 854 है जबकि 18 हजार, 691 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 108 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 094 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 69 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 338 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 890 है। राज्य में कुल 12 हजार, 877 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 98 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 297  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 165 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 09 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 227 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 10 हजार, 392 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 135 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 93 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 866 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 183 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 240 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8 हजार, 035 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 002 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 2 हजार 010 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *