मंगलम संस्था ने 9 आक्सीजन कन्संट्रेटर कलेक्टर को सौंपे

12/05/2021
– कोरोना संकट के समय आगे आई संस्था, मरीजों के इलाज में मिलेगी मदद
शिवपुरी, 12 मई (हि.स.)। शिवपुरी मेंकोरोना काल में आम लोगों की मदद के लिए समाजसेवी संस्था मंगलम आगे आई है। निराश्रितों के लिए काम करने वाली संस्था मंगलम ने जिला प्रशासन को अपनी ओर से 9 आक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराए हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को मंगलम संस्था के पदाधिकारियों ने यह 9 आक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराए। इनका जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए इलाज में उपयोग किया जाएगा। 
मंगलम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोविड संकट के लिए शासन की ओर से मानसेवी समन्वयक के रूप में कार्यरत डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा 5 लीटर क्षमता के चार एवं 7 लीटर क्षमता के पांच कुल 09  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला कलेक्टर को दिए गए हैं। संस्था दवाओं ,भोजन, एवं राशन का वितरण भी विभिन्न स्तरों पर पिछले कुछ समय से कर रही है। इसी कड़ी में यह 09 कंस्ट्रेटर दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने अपनी मौजूदगी में इन्हें जिला अस्पताल के डॉ दिनेश अग्रवाल वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ को सौंपा।  इस अवसर पर संस्था के सचिव ई. राजेन्द्र मजेजी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, सहसचिव राजीव श्रीवास्तव, विकास शर्मा मौजूद रहे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस सहयोग हेतु मंगलम संस्था का धन्यवाद दिया। डॉ गोविंद सिंह के मुताबिक जनसहयोग से संस्था कोविड से जुड़े अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता के लिए काम कर रही है। उन्होंने संस्था के सभी संचालकों व सदस्यों से इस संकट काल में आगे आकर अपनी भूमिका निभाने का आग्रह भी किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *