शाह ने दी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं। 
शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी टेक्नोक्रेट्स और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं। यह दिन 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसने भारत को दुनिया भर में एक नई ताकत और पहचान दी। राष्ट्र गर्व से हमारे टेक्नोक्रेटस के अभिनव दिमाग की उल्लेखनीय उपलब्धियों को याद करता है।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *