झारखंड में कोरोना के 6962मरीज हुए स्वस्थ, 6187 नए केस मिले

 रांची, 11 मई (हि.स.)। झारखंड में  मंगलवार को पिछले 24 घंटों में  6 हजार, 187कोरोना पॉजिटिव नए केस मिले हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना के 6 हजार, 962 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस बीच  राज्य में कोरोना से 129 मरीजों की मौत हो गई। 
झारखंड में 24 घंटों के दौरान कोरोना से मरने वालों में राजधानी रांची से 35 मरीज हैं।  बोकारो से आठ, देवघर से चार,धनबाद से नौ , दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 16 और गिरिडीह से आठ मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में गोड्डा से चार, गुमला से एक, हजारीबाग से चार , जामताड़ा से पांच, खूंटी से दो, कोडरमा से एक, लातेहार से तीन, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से तीन , साहेबगंज से तीन, सरायकेला से दो , सिमडेगा के तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से दो मरीज शामिल हैं। 
 स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 526 से नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों में बोकारो से 623,चतरा से96 ,देवघर से 75,धनबाद से 195 , दुमका से 30,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 1015,गढ़वा से116 और गिरिडीह से 172 शामिल हैं। गोड्डा से 126,गुमला से288,हजारीबाग से 360 ,जामताड़ा से 148,खूंटी से 179,कोडरमा से 300 और लातेहार से 278 नए मरीज मिले हैं। राज्य में लोहरदगा से 156,पाकुड़ से 450, पलामू से371 ,रामगढ़ से 137,साहेबगंज से 34,सरायकेला से110 , सिमडेगा से 152और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 250 नए मरीज पाए गए हैं। 

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामले अब 2 लाख, 92 हजार, 530 हो गये हैं। इनमें 57 हजार, 902 सक्रिय मामले हैं। जबकि 2 लाख, 30 हजार, 646 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना से 3 हजार, 982 मरीजों की मौत हो चुकी  है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 78.84प्रतिशत है। 

 राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 526 नए केस मिले हैं।में। इस दौरान राजधानी में कोरोना से 35 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार,339 है। कुल  1 हजार, 704 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 77 हजार,322 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 59 हजार ,001 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *