पूर्वोत्तरः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5398 नए संक्रमित, 5004 हुए स्वस्थ

-पूर्वोत्तर में 91 कोरोना मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 10 मई (हि.स.)। असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 5 हजार 398 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 38 हजार, 750 हो गई है। इनमें 3 लाख, 78 हजार, 266 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 5 हजार 004 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 55 हजार, 219 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 3 हजार, 167 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 91 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में 3 हजार, 299 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 92 हजार, 368 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 53 हजार, 295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 045 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 36 हजार, 005 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 676 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 48 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 351 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 37 हजार, 556 हो गई है। इनमें 34 हजार 344 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 132 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2 हजार 786 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 403 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 579 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 35 हजार, 354 है जबकि 30 हजार, 598 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 135 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 4 हजार 280 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 476 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 119 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हजार, 176 है जबकि 18 हजार, 171 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 188 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 936 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 60 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 418 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 19 हजार, 720 हो गई है जबकि 16 हजार, 593 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 179 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 899 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 228 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 237 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 150 है। राज्य में कुल 12 हजार, 687 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 128 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 809 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 140 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 227 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 9 हजार, 878 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 869 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 116 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 637 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 167 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 168 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 550 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 664 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 81 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1 हजार 867 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *