उपराष्ट्रपति ने महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले को जयंती पर किया याद

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को वीर योद्धा महाराणा प्रताप और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी जयंती पर याद किया।

उपराष्ट्रपति नायडू ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी 481वी जयंती पर नमन करते हुए ट्वीट किया, “राष्ट्र के आदर्श पुरुष महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर उनके शौर्य को सादर प्रणाम करता हूं। राष्ट्र सम्मान के लिए आपका अमर संघर्ष, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है जिसने नई राष्ट्रीय चेतना जागृत की। राष्ट्र आज भी आपके संघर्ष से प्रेरणा पाता है।”

नायडू ने समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी 155वीं जयंती पर याद करते हुए ट्वीट कर कहा,“ प्रखर राष्ट्रवादी समाजसेवी, सुधारवादी चिंतक, महात्मा गांधी के राजनैतिक गुरु, गोपाल कृष्ण गोखले जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृति को सादर प्रणाम करता हूं।” उन्होंने कहा, “आपने देश के कितने ही मेधावी युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया।देश के युवा गोखले जी जैसी महान विभूतियों के कृतित्व और विचारों से प्रेरणा लें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *