पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी सहित वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ, 07 मई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्तंभकार और पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हूं।
 उप्र के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शेष नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि।
 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में बहमूल्य सेवाएं देने वाले शेष नारायण जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों सहित समर्थकों को संबल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *