राष्ट्रपति कोविंद ने रालोद अध्यक्ष अजित सिंह के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी है।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ”। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *