चौधरी साहब के निधन से किसान कौम को गहरा आघात : टिकैत

 नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। टिकैत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के निधन से वो निशब्द हैं । चौधरी साहब ने जीवन भर किसानों के कल्याण के लिए कार्य किया। उनके निधन से किसान कौम को गहरा आघात पहुंचा है। 
 उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र और बागपत लोकसभा सीट से सात बार सांसद व केंद्रीय मंत्री रहे 82 वर्षीय चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गयी थी। यह संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि मंगलवार को उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *