मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरएलडी प्रमुख के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली 06 मई (हि. स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह के निधन पर शोक जताया है। 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सन्देश जारी करते हुए लिखा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’ 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अजित सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। 82 साल के अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज तड़के उनका निधन हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *