झारखंड में कोरोना के 5770 नए केस, 5804 हुए ठीक

रांची, 06 मई (हि.स.)। झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। हालांकि मौत का आंकड़ा अब भी भयावह है। गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 5 हजार 770 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 5 हजार, 804 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

 राज्य में कोरोना से 141मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 41, बोकारो से पांच, चतरा से तीन, देवघर से सात,धनबाद से दस, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 27,गढ़वा से चार, गिरिडीह से नौ, हजारीबाग से एक, जामताड़ा से चार, खूंटी से एक और कोडरमा से भी एक मरीज शामिल हैं।  लातेहार से दो, लोहरदगा से नौ, पलामू से तीन, रामगढ़ से तीन, साहेबगंज से एक, सरायकेला से एक, सिमडेगा के पांच और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से चार मरीजों की मौत हो गई है। 

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 958 नए मरीज मिले हैं। इसी तरह ,बोकारो से 427,चतरा से, 136 ,देवघर से 192,धनबाद से 158, दुमका से 45, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 897 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में गढ़वा से 53 ,गिरिडीह से239 , गोड्डा से74 ,गुमला से176 ,हजारीबाग से 693,जामताड़ा से 88, और खूंटी से 82 नए मरीज मिले। अन्य जिलों में कोडरमा से 189 ,लातेहार से 161,लोहरदगा से 166,पाकुड़ से छह, पलामू से 220, रामगढ़ से 269 ,साहेबगंज से 48,सरायकेला से115 , सिमडेगा से 106और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 272 मरीज मिले है।
 राज्य मेंकोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या अब 2 लाख, 63 हजार, 115 हो गयी है। इनमें 59 हजार 532 सक्रिय केस हैं। जबकि 2 लाख, 00237 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 3 हजार, 346 मरीजों की मौत भी हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 76.10 प्रतिशत है। 
रांची में कोरोना के 958 नए केस
 राजधानी रांची में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 958 नए केस मिले है। जबकि कोरोना से जिले में 41 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हजार, 957 है। विभिन्न अस्पतालों से  1 हजार 169 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 72 हजार,995 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 53 हजार,136 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *