देहरादून, 05 मई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व कांग्रेस कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने कोरोना चेन तोड़ने के लिए सरकार से सीमित अवधि तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है।
धस्माना ने कहा कि अब कोरोना की चेन तोड़ने का एक मात्र विकल्प प्रदेश में व देश में सीमित अवधि का पूर्ण लॉकडाउन है। सरकार को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य विभाग,सेना, अर्द्ध सैनिक बलों व विपक्ष की समन्वय समिति बना कर सख्ती से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण की बढ़ती संख्या और उपचार से लेकर अन्य व्यवस्था पर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे है। कुम्भ का अनियोजित और अनियंत्रित आयोजन राज्य के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अब समय आ गया है कि राज्य में लॉकडाउन की घोषणा हो।
2021-05-05
