सीएम तीरथ सिंह रावत निजी कार्यक्रम में पहुंचे उत्तरकाशी

चिरंजीव सेमवाल
 उत्तरकाशी 05,मई( हि.स.)। सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे। सीएम पहले दून से मातली हैलीपेड पहुंचे, जहां से 5 किमी. सड़क मार्ग से दिंवगत गंगोत्री विधायक स्व. गोपाल सिंह रावत की तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। 
इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा संगठन मदन कौशिक ,गणेश जोशी जिले के प्रभारी मंत्री, मनबीर चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी ने विधायक के परिजनों से मुलाकात की। कोरोना महामारी के चलते मातली हेलीपैड पर जिला अध्यक्ष रमेश चौहान के साथ कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता ही सीएम की अगवानी के लिए पहुंचे थे। 
विधायक स्वर्गीय गोपाल रावत के परिवार के सदस्यों को दी सांत्वना, कहा- दु:ख की इस घड़ी में सारा भाजपा परिवार उनके साथ

मुख्यमंत्री ने उनकी धर्मपत्नी से कहा गोपाल के जाने से प्रदेश भाजपा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके ऐतिहासिक  कार्यों को विधान सभा क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे। पार्टी एवं सरकार उनके बाकी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी । 
स्वर्गीय गोपाल अपनी बीमारी की चिंता किए बगैर विधान सभा में जनता से किए वादों को निपटाने में लगे रहे ,उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहने की अवश्यकता थी। तब वह मुझे केवल विकास कार्यों के लिए ही बात करते थे, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने पिछले लंबे समय तक गोपाल के साथ किए कार्यों को याद करते हुए कहा कि गोपाल जैसा भाजपा नेता प्रदेश को अब शायद लंबे समय तक नही मिल पाएगा। मदन कौशिक ने भी परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि जब वह जिले के प्रभारी थे तब अनेक बार गोपाल जी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला उनका काम के प्रति और लोगों की सेवा के लिए उनका जज्बा मुझे प्रेरित करता था।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानसू का बैठक कक्ष आज के बाद स्वर्गीय गोपाल रावत मेमोरियल कक्ष के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि सरकार जल्द ही स्वर्गीय गोपाल रावत के नाम पर कोई बड़ी घोषणा करेगी।
इस अवसर पर श्रीमती सुधा गुप्ता, हरीश सेमवाल,कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष विक्रम रावत,चंदन पंवार,प्रमुख शैलेंद्र कोहली,प्रमुख विनीता रावत,जगमोहन रावत,पवन नौटियाल,देवेंद्र चौहान,सूरत गुसाई,देशराज बिष्ट, विजयपाल सिंह मखलोगा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।