मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रम में पहुंचे उत्तरकाशी

उत्तरकाशी, 05 मई( हि.स.)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार को निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने  उत्तरकाशी पहुंचे। वह देहरादून से हवाई मार्ग से मातली हेलीपेड पहुंचे। यहां से 5 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग से स्वर्गीय गंगोत्री विधायक  गोपाल सिंह रावत की तेहरवीं कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोपाल सिंह रावत के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री कुछ देर बाद उत्तरकाशी से देहरादून के लिए रवाना होंगे।