झारखंडः कोरोना के 4738 नए केस, 4541 हुए ठीक

रांची, 03 मई (हि.स.)। झारखंड में कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। सोमवार को अबतक 4738 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 4541 मरीज ठीक हुए है।
कोरोना से 115 मरीजों की मौतराज्य में कोरोना से 115 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 42, बोकारो से दो, देवघर से पांच, धनबाद से 12, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 12, गढ़वा से दो, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से पांच, हजारीबाग से पांच, जामताड़ा से तीन, खूंटी से चार, कोडरमा से दो, लातेहार से एक, लोहरदगा से चार, पलामू से दो, रामगढ़ से पांच, सरायकेला से चार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से चार मरीज शामिल हैं।

किस जिले से कितने केस मिलेस्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 913,बोकारो से 312,चतरा से 61,देवघर से 163,धनबाद से 136, दुमका से 17, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 652, गढ़वा से121 ,गिरिडीह से155 , गोड्डा से115 ,गुमला से159 ,हजारीबाग से346,जामताड़ा से 99,खूंटी से 109,कोडरमा से 221 ,लातेहार से 157 ,लोहरदगा से 142,पाकुड़ से दो, पलामू से 248, रामगढ़ से197 ,साहेबगंज से 56,सरायकेला से 74 , सिमडेगा से 100और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 183 मरीज मिले है। 

कोरोना के कुल मामले अब 244472
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 244472 हो गया है। इनमें 58519 सक्रिय केस हैं। जबकि 183009 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 2944 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 74.85 प्रतिशत है। 
रांची में कोरोना के 913 नए केस मिलेराजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 913 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में कोरोना से 42 लोगों की मौत हुई है। 913 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19,432 हैं। 792 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 69,895 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 49,640 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *