पूर्वोत्तर में 3909 नए कोरोना संक्रमित, 3404 हुए स्वस्थ

-पूर्वोत्तर में 43 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 03 मई (हि.स.)।  पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण के मामले में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 3 हजार, 909 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 91 हजार, 951 हो गई है। इनमें 3 लाख, 51 हजार, 636 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 3 हजार 404 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 35 हजार, 667 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 681 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 43 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में 2 हजार, 385 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 58 हजार, 961 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 31 हजार, 703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2 हजार 831 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 24 हजार, 551 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 360 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 30 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 247 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 35 हजार, 586 हो गई है। इनमें 33 हजार 663 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 हजार 505 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा अब तक 395 मरीजों की मौत हो चुकी है।  

मणिपुर में 256 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32 हजार, 161 है जबकि 29 हजार, 923 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 80 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 1 हजार 823 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 415 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 05 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 102 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18 हजार, 739 है जबकि 17 हजार, 273 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 83 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 407 मरीजों का इलाज अरुणाचल प्रदेश के अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 59 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 321 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 429 हो गई है जबकि 15 हजार, 429 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 154 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 821 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 179  मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 216 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 14 हजार, 350 है। राज्य में कुल 12 हजार, 295 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान नगालैंड में 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 529 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 109 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 230 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 8 हजार, 441 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 304 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 68 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 808 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 152 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 284 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 046 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।  पिछले 24 घंटों के दौरान 120 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1 हजार 223 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *